Monday, March 2, 2026
Home Slider शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम की जीत के साथ शुरुआत

शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम की जीत के साथ शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

मामल्लापुरम। भारतीय टीमों ने शुक्रवार को 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में जीत से शुरुआत की। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला ए टीम ने ताजाकिस्तान को, जबकि बी टीम ने वेल्स को पराजित किया। दोनों भारतीय टीमों ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पुरुषों की स्पर्धा में तीन भारतीय टीमों ने पहले दौर के मैचों में क्रमश: जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण सूडान पर जीत हासिल की।

युवा खिलाड़ी रौनक साधवानी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 44वें चेस ओलंपियाड में पहले दौर के मैच में अब्दुलरहमान एम पर शानदार जीत दर्ज करके इंडिया ‘बी’ के अभियान को मजबूत शुरुआत दिलाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

चेन्नई के मामल्लापुरम में शुरू हुए इस ऐतिहासिक शतरंज टूर्नामेंट का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विदित गुजराती के बोर्ड पर पहली चाल चल करके किया। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद, फिडे अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच, ऑल इंडियन चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर और चेस ओलंपियाड के निदेशक भरत सिंह चौहान इस अवसर पर मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights