नई दिल्ली। जहां एक ओर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्तों में दरार आने की खबरें सामने आई थी, लेकिन बाद में वो एक अफवाह साबित हुई। इसी बीच अब खबर आ रही है कि सूर्य कुमार यादव और पत्नी देविशा शेट्टी के रिश्तों में खटास आ गई है। इस बात की जानकारी खुद सूर्यकुमार यादव ने दी है। तो चलिए जानते हैं क्या है माजरा?
दरसअल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे हमेशा मजेदार वीडियो और फोटोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज व फोटोज में उनकी वाइफ भी हमेशा देखी जाती हैं। सूर्या की पत्नी देविशा शेट्टी उनकी बैकबोन की तरह है, उन्हें हमेशा सूर्या के साथ देखा जाता है।

सूर्यकुमार सोशल मीडिया पर देविशा शेट्टी की खूबसूरत फोटो साझा करते रहते हैं, लेकिन इस बार देविशा शेट्टी ने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। सूर्या ने अपनी टाइमलाइन पर शेयर किया। फोटो में देविशा, सूर्या के साथ- साथ पीछे टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा भी नजर आ रहे है। इस फोटो शेयर कैप्शन में लिखा ”कबाब में हड्डी, क्या मैं कबाब में हड्डी हूं। जिसके बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और अफवाहों का बाजार गर्म है।
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड की फिल्म से कम नहीं है। देविशा शेट्टी को सूर्या कॉलेज टाइम में ही अपने दिल हार बैठे थे। ये कहानी साल 2010 में शुरु होती है, जब सूर्यकुमार स्नातक की पढ़ाई के दौरान देविशा से पहली बार 2010 में मिले। देविशा कॉलेज के कार्यक्रम में डांस कर रही थीं। तभी उन्होंने मन ही मन में उन्हें अपना बनाने की कसम खा ली।

