भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के खिलाफ खेलने में काफी दिक्कत हुई जिससे टीम रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका से चार विकेट से हार खानी पड़ी।
भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर छह विकेट विकेट पर 148 रन ही बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बना कर मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक कालसेन ने 81 रन की शानदार पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है।
भारत के लिये श्रेयस अय्यर 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि इशान किशन ने 34 और दिनेश कार्तिक ने अंत में नाबाद 30 रन का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने दो जबकि कागिसो रबाडा, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस और केशव महाराज ने एक-एक विकेट झटके।