Sunday, March 1, 2026
Home Slider Series जीतने के बाद बैंच स्ट्रैंथ आजमा सकता है भारत, चौथा T-20 मैच कल

Series जीतने के बाद बैंच स्ट्रैंथ आजमा सकता है भारत, चौथा T-20 मैच कल

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन। टी-20 सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारत शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बैंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है लेकिन विराट कोहली की टीम मेजबान टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी जिसे पिछले मैच में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद शमी के बेहतरीन अंतिम ओवर और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती।
दोनों टीमें गुरुवार को यात्रा करके हैमिल्टन से वेलिंगटन पहुंची और शनिवार को माउंट मोनगानुई रवाना होंगी जहां रविवार को अंतिम टी20 खेला जाएगा जिससे दोनों टीमों को नेट अभ्यास के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा।

पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अधिक देखने को नहीं मिलती और भारत के पहले ही श्रृंखला जीतने के बाद दोनों टीमें इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में सभी संयोजनों को आजमाना चाहेंगी। भारतीय टीम के पास 5-0 के क्लीनस्वीप के साथ इतिहास रचने का मौका है।

भारत हालांकि अगर प्रयोग करने का विकल्प चुनता है तो संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। पंत को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना अधिक है लेकिन उनका चयन इस पर निर्भर करेगा कि किस बल्लेबाज को बाहर किया जाता है और लोकेश राहुल विकेटकीपिंग जारी रखते हैं या नहीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights