Saturday, February 28, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय IND vs SA : भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगी वोलवार्ड

IND vs SA : भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगी वोलवार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

जोहांसबर्ग, 31 मई। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड को 16 जून से शुरू हो रहे भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और वनडे टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया।

यह दौरा बेंगलुरु में तीन वनडे मैच से शुरू होगा। इसके बाद मेहमान टीम चेन्नई में एकमात्र टेस्ट और टी20 मैच खेलेगी जिनके लिए टीम की घोषणा बाद में की जायेगी।

दक्षिण अफ्रीका अनुभवी लारा गुडॉल, क्लो ट्रायन और अयांडा हलुबी के बिना खेलेगी क्योंकि ये तीनों अभी चोट से उबर रही हैं। बाद में इन्हें टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है।

अंतरिम कोच डिलन डु प्रीज ने कहा कि भारतीय स्पिनरों से निपटना दौरे की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे लिए यह अहम होगा कि हम जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों का आकलन करें, दबाव में संयमित रहें और प्रतिद्वंद्वी टीम से बेहतर तरीके से खेलने का प्रयास करें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि भारत के खिलाफ श्रृंखला हमेशा कठिन होगी।’’

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट और वनडे टीम:

लौरा वोल्वार्ड (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डेरक्सेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्टा, मारिजन काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, डेल्मी टकर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights