Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में सारण व पूर्णिया विजयी

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में सारण व पूर्णिया विजयी

मुंगेर और कोसी की टीम पराजित

by Khel Dhaba
0 comment
Begusarai Under-14 Cricket Match

बेगूसराय, 22 दिसंबर। स्थानीय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन हुए मुकाबले में सारण और पूर्णिया ने जीत हासिल की। सारण ने मुंगेर को 35 रन जबकि पूर्णिया ने कोसी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रमंडलों की टीमें सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं और खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।

पहला मैच: सारण बनाम मुंगेर

पहले मुकाबले में सारण प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सारण की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। प्रिंस कुमार ने 22 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में आर्यन दीनदयाल केसरी और आदित्य को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम दबाव में आ गई और 14.5 ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान ऋषि सिंह ने 37 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि दिव्यांशु शर्मा ने 18 रन बनाए। सारण की ओर से अक्षित ने 2.5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट और रेहान रजा ने 2 विकेट लिए। सारण ने यह मैच 35 रन से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच: पूर्णिया बनाम कोसी

दिन के दूसरे मुकाबले में कोशी प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 14.3 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। कोसी की ओर से सईद अहबाब ने 21 गेंदों में 21 रन, जबकि सईद रोबाब ने 13 रन बनाए।

पूर्णिया की गेंदबाजी बेहद प्रभावी रही। राज उपाध्याय ने 3.3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अनुराग आरजू ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्णिया की टीम ने प्रियांशु यादव (18 रन) और दिव्यांशु रॉय (नाबाद 12 रन) की मदद से आठवें ओवर में ही मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए राज उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

उपस्थिति

मैच के दौरान बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषक एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक सुमित कुमार ने संभाली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights