Sunday, March 1, 2026
Home Slider Ruban Cup Arwal Cricket League में आखिरी मुकाबले में सद्भावना ने सूर्यपुर को हराया

Ruban Cup Arwal Cricket League में आखिरी मुकाबले में सद्भावना ने सूर्यपुर को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए आखिरी लीग मुकाबले में सद्भावना क्लब ने सूर्यपुर को 24 रनों से पराजित कर दिया।

लीग में ग्रुप ए से रामा क्रिकेट क्लब तथा प्रभा देवी क्रिकेट क्लब एवं ग्रुप बी से शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब तथा मगध क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

आज सुबह सूर्यपुर के कप्तान रितिक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए सद्भावना ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया।

सद्भावना की ओर से लवकेश ने 25, आदित्या ने 23, दाबिज़ ने 13 तथा सोनू ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। गेंदबाजी में साहिल एवं प्रिंस ने 3 – 3 तथा राकेश ने 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी सूर्यपुर की पूरी टीम महज 94 रन बनाकर आउट हो गयी। सूर्यपुर की ओर से कप्तान रितिक 37 तथा साहिल ने 25 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। गेंदबाजी में शाहरूख ने 4 तथा जयप्रकाश ने 2 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम कुमार ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

सेमीफाइनल मुकाबले का कार्यक्रम निम्न है:-

29 जनवरी – रामा क्रिकेट क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब
30 जनवरी – शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम प्रभा देवी क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights