Saturday, February 28, 2026
Home Slider आईसीसी T20 विश्व कप : वार्मअप मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान

आईसीसी T20 विश्व कप : वार्मअप मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के पहले होने वाले वार्मअप मैचों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। वार्मअप मैच केवल दो दिन यानी 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक दिन चार-चार मैच होंगे। 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे सुपर 12 राउंड से पहले हर टीम को दो-दो मैच खेलने होंगे।

भारत के पहले वार्मअप मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जो दोनों पक्षों की ताकत को देखते हुए विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के लिए अच्छा मौका है। सुपर 12 के दौर में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने से पहले पाकिस्तान को गत चैंपियन वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से चुनौती मिलेगी।

ये है पूरा शेड्यूल

सोमवार 18 अक्टूबर – शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
पहला मैच – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – साढ़े 3 बजे से
दूसरा मैच – न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया – साढ़े 7 बजे से
सोमवार 18 अक्टूबर – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
तीसरा मैच – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – साढ़े 3 बजे से
चौथा मैच – इंडिया बनाम इंग्लैंड – साढ़े 7 बजे से
बुधवार 20 अक्टूबर – शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
पांचवां मैच – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – साढ़े 3 बजे से
छठवां मैच – साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – साढ़े 7 बजे से
बुधवार 20 अक्टूबर – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
सातवां मैच – भारत बनाम आस्ट्रेलिया – साढ़े 3 बजे से
आठवां मैच – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – साढ़े 7 बजे से

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights