Thursday, February 26, 2026
Home Slider ICC T20 Ranking : दीप्ति शर्मा पहली बार बनीं नंबर-1 बॉलर

ICC T20 Ranking : दीप्ति शर्मा पहली बार बनीं नंबर-1 बॉलर

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई, 23 दिसंबर (भाषा)। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने करियर में पहली बार आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले टी20 मैच में दीप्ति ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर एक विकेट झटका। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए 737 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 स्थान हासिल किया।

भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार

तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को पांच स्थान का फायदा हुआ है और वह 36वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं स्पिनर श्री चरणी ने 19 स्थान की छलांग लगाकर 69वां स्थान हासिल किया।

बल्लेबाजी रैंकिंग में जेमिमा और स्मृति का दबदबा

विशाखापत्तनम में 44 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं जेमिमा रोड्रिग्स पांच स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि शेफाली वर्मा एक स्थान फिसलकर 10वें नंबर पर आ गई हैं।

वनडे रैंकिंग में लॉरा वोलवार्ट बनीं नंबर-1

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो शतक (124 और नाबाद 100) जड़कर आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया। उन्होंने करियर के सर्वश्रेष्ठ 820 रेटिंग अंक अर्जित किए।

अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी उछाल

आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस चार स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी ऐमी हंटर 28वें नंबर पर आ गई हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की सुने लुस और डेन वैन नीकर्क की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में सारण व पूर्णिया विजयी
इसे भी पढ़ें :अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट : अंतिम गेंद पर मुंगेर की रोमांचक जीत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights