Sunday, March 1, 2026
Home Slider आईसीसी की क्रिकेट समिति ने पगबाधा फैसलों में डीआरएस नियम में बदलाव को दी मंजूरी

आईसीसी की क्रिकेट समिति ने पगबाधा फैसलों में डीआरएस नियम में बदलाव को दी मंजूरी

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति ने पगबाधा आउट फैसलों में डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) नियम में बदलाव को मंजूरी दे दी है, हालांकि समिति ने अंपायर्स काल नियम का पक्ष लेते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह नियम बना रहेगा।

क्रिकेट समिति की यहां मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में लिए फैसले के अनुसार अब पगबाधा आउट के रिव्यू के लिए विकेट जोन की ऊंचाई को बढ़ाकर स्टंप के ऊपरी हिस्से तक कर दिया गया है।

यानी अब रिव्यू लेने पर बेल्स के ऊपर तक की ऊंचाई पर गौर किया जाएगा, जबकि पहले बेल्स के निचले हिस्से तक की ऊंचाई पर गौर किया जाता था। इससे विकेट जोन की ऊंचाई बढ़ जाएगी।

इसके अलावा अब पगबाधा आउट पर डीआरएस को लेकर फैसला लेने से पहले फील्डिंग पक्ष भी अंपायर से पूछ पाएगा कि गेंद को खेलने की असल में कोशिश की गई थी या नहीं।

साथ ही अब थर्ड अंपायर शॉर्ट रन संबंधी सभी फैसलों की समीक्षा करेगा और अगर कोई गलती पाई जाती है तो अम्पायर अगली गेंद फेंके जाने से पहले इसे सही करेगा।

बैठक में यह भी फैसला किया गया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाली के लिए 2020 में लागू किए गए अंतरिम कोविड-19 नियम जारी रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights