Tuesday, February 24, 2026
Home Slider आईसीसी सीईओ मनु साहनी ने जांच के दायरे में आने के बाद त्यागपत्र दिया

आईसीसी सीईओ मनु साहनी ने जांच के दायरे में आने के बाद त्यागपत्र दिया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु साहनी ने अपने ‘सख्त आचरण’ के लिए अवकाश पर भेज दिये जाने के चार महीने बाद गुरुवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

आईसीसी ने बयान में कहा कि मुख्य कार्यकारी मनु साहनी तुरंत प्रभाव से संगठन छोड़ रहे हैं। ज्योफ अलार्डिस कार्यकारी सीईओ का काम पूर्ववत संभालते रहेंगे। साहनी को अपने साथियों के साथ सख्त व्यवहार के कारण मार्च में जांच लंबित रहने तक अवकाश पर भेज दिया गया था।

साहनी ने विश्व संस्था की उनके खिलाफ जांच को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया था। वह 2019 में आईसीसी विश्व कप के बाद डेव रिचर्डसन की जगह सीईओ बने थे और उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त होना था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights