रांची। झारखंड में घुड़सवारी खेल को बढ़ावा देने हेतु झारखंड एक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन एवं टोरियन एक्वेस्ट्रियन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में घुड़सवारी ट्रेल राइड कार्यक्रम को प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत प्रति रविवार को टोरियन स्कूल से प्रारंभ कर विभिन्न क्षेत्रो में यह ट्रेल राइड किया जाएगा। आगामी एक नवंबर को प्रारंभ किया जा रहा। यह ट्रेल राइड टोरियन स्कूल (Taurian school Ranchi) से शुरू होकर शिव मंदिर तक जाएगी और फिर वापस आएगी। इसी तरह प्रति रविवार को इसका आयोजन विभिन्न ट्रेलो पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक्वेस्ट्रियन कोच दीपक के दिशा निर्देश में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन हेतु इच्छुक व्यक्ति अपने निबंधन हेतु दीपक से संपर्क कर सकते है जिसके लिए शुल्क 2000 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है जिसमें नाश्ता एवं खाना दोनों ही शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड एक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन के सचिव शिवेन्द्र दुबे ने बताया कि उनका प्रयास घुड़सवारी खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करना है जिसके लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। आगामी रविवार को यह कार्यक्रम टोरियन वर्ल्ड स्कूल से प्रात: छह बजे प्रारंभ होगी और अपराह्न एक बजे इसका समापन होगा । इच्छुक व्यक्ति विशेष जानकारी के लिये फोन नम्बर 7004086484 और 97829 11390 (दीपक) से सम्पर्क कर सकते है।
96