मधेपुरा, 8 मार्च। कला संस्कृति एव युवा विभाग, खेल विभाग तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तव्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्थानीय बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम मे वालीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने संयुक्त रुप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किये।
इस मौके पर सुश्री आम्रपाली ने कहा कि वर्तमान समय में महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है मधेपुरा की बेटियों खेल के क्षेत्र में अपना स्वर्णिम इतिहास लिखी है। सभी वर्गों में खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है यहां की बच्ची राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है जो मधेपुरा के लिए गौरव का विषय है।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि यह दिन हमें समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले सिखाता हैं। शिक्षित और सशक्त महिलाएं एक प्रगति राष्ट्र का नींव हैं। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण कुमार ने किया। कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी,मोनिका कुमारी,आसमा परवीन एवं वॉलीबॉल के मोहनी क्षा को सम्मानित किया गया।
विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी एवं नगर परिषद मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री तान्या कुमारी ने कप और मेडल देकर के सम्मानित किया। सुश्री तान्या ने कहा कि जो खेलेगा वही खिलेगा। मेहनत करने वाले को ही सफलता मिलती है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुष से पीछे नहीं है।

कबड्डी में स्माल सेन्टर 27 अंक प्राप्त कर विजेता रही है वही मध्य विधालय मलिया ने 23 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही। वॉलीबॉल में विजेता कप पर 2-0 से शिवनंदन प्रसाद इंटरनेशनल विद्यालय मधेपुरा ने कब्जा जमाया। जबकि अधिक लाल मध्य विद्यालय मधेपुरा नहीं उपविजेता रहा।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, कुमारी शालिनी, निर्णायक की भूमिका में कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार,रेफरी बोर्ड के चेयरमेन गुलशन कुमार, खेल शिक्षक बिमल कुमार भारती, गौरी शंकर कुमार,अमित कुमार आनंद वॉलीबॉल के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह,राकेश कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद ध्यान यादव कार्यालय लिपिक विनय कुमार रत्नेश कुमार संतोष कुमार मिथिलेश कुमार स्मॉल केंद्र की प्रशिक्षक रामानुज यादव मौजूद थे