Wednesday, September 24, 2025
Home Slider हॉकी : हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पटना में किया गया शानदार स्वागत

हॉकी : हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पटना में किया गया शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार के ही संजय वर्मा ने सोना,चांदी,तांबा और अल्मुनियम से किया है इसे डिजाइन
खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया ट्रॉफी का अनावरण
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और हॉकी बिहार द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय द्वारा “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर एंड पास द बाल – नेशनल लेग ईवेंट” के अंतर्गत चॅम्पिन्स ट्रॉफी का पटना आने पर इसका स्वागत और अनावरण किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण कर हॉकी से बाल को पास देकर टूर एंड बाल पास की औपचारिकता निभाते हुए जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत गौरव की बात है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इस कार्यक्रम के लिए बिहार को चुना गया है। यह कार्यक्रम देश के सिर्फ 6 राज्यों में ही होगा जिसमें से बिहार भी एक है। इससे बिहार के खिलाड़ियों का हौसला काफी बढ़ेगा। सरकार बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध और निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 3 अगस्त से 12 अगस्त 2023 तक, चेन्नई में आयोजित होने वाली 7वीं हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ट्रॉफी टूर एंड पास द बॉल का आयोजन 12 जुलाई से 19 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है। इस परंपरा के अंतर्गत हॉकी चैम्पियनशिप की ट्रॉफी और बॉल को सम्मान और जागरूकता के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से घुमाते हुए आयोजन के स्थल तक पहुंचाया जाता है। इसी क्रम में ट्रॉफी दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए पटना पहुंची है जहां आज इसका स्वागत और अनावरण किया जा रहा है। यहाँ से भुनेश्वर,रांची,गौहाटी त्रिवेंद्रम होते हुए चेन्नई पहुंचेगी जहां चैम्पियनशिप का आयोजन होना है।

आगे श्री शंकरण ने कहा कि यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि देश के सिर्फ छह राज्यों में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हॉकी इंडिया ने बिहार को भी चुना है। सोना चांदी तांबा और अल्मुनियम से बने इस शानदार ट्रॉफी को बिहार के ही संजय वर्मा ने डिजाइन किया है जो बिहार के लिए गौरव की बात है। यह हॉकी के एशियन चैम्पियनशिप का 7 वां संस्करण है और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं 10 वें संस्करण के चैम्पियनशिप में बिहार के भी हॉकी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। जिस लगन और मेहनत से बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रयास कर रहे हैं और जिस तरह से सरकार से हर संभव सकारात्मक सहयोग मिल रहा है हमें पूरा भरोसा है बिहार के खिलाड़ी भी देश का प्रतिनिधित्व जरूर करेंगे। बिहार में इसी साल हॉकी के लिए दो ऐस्ट्रो टर्फ का निर्माण सरकार करवा रही है।

एशियन चैपियन्स ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम में गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार राय का अभिनंदन किया गया। इस समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक पंकज राज, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि विशाल सेंगर, हॉकी बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं हॉकी बिहार के महासचिव मो.मुश्ताक अहमद, बिहार एथलेटिक्स संघ के लियाकत अली सहित बिहार के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights