पटना,28 जून। दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जॉन महिला और पुरुष 2024, के लिए हॉकी बिहार टीम गठन के लिए 26 जून को महिला हॉकी खिलाडियों का चयन ट्रायल शास्त्रीनगर कन्या उच्च विद्यालय पटना में एवं पुरुष हॉकी खिलाडियों का चयन ट्रायल दुंग दुंग स्टेडियम, बीआरसी दानापुर में संपन्न हुआ। चयन ट्रायल में पूरे बिहार से महिला वर्ग में 59 एवं पुरुष वर्ग में 63 कुल 122 खिलाडी भाग लिया था। इन खिलाडियों में से महिला वर्ग के 59 में से 25 तथा पुरुष वर्ग के 63 में से 25 खिलाडी चयन किया गया। जिनका प्रशिक्षण शिविर 1 जुलाई 2024 से दुंग दुंग स्टेडियम, बीआरसी दानापुर में होगा।
उनमें से 18-18 खिलाडियों को चयनित कर उक्त प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधत्व करने का अवसर मिलेगा। महिला वर्ग का चयन अमर कुमार भारती (एन.आई.एस.), मिनी कुमारी (एन.आई.एस.), तुलसी कुमारी (एन.आई.एस.), नवनीत कौर (एन.आई.एस.), एवं कृति सिंह ने किया। पुरुष वर्ग का चयन मनोज कुमार (एन.आई.एस.), मो. इक़बाल अख्तर , भीम कुमार, विकाश कुमार सिंह, एवं नितीश कुमार (एन.आई.एस.), के द्वारा किया गया।
जूनियर महिला
गोलकीपर:- पुजा कुमारी, आंचल कुमारी, गुंजा कुमारी, सुकराना प्रवीन | डिफेंडर:- लक्ष्मी कुमारी, अंकिता कुमारी
ख़ुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, सुगंध सोनम | मिड-फील्डर:- काजल कछप, रिमझिम कुमारी, शारदा कुमारी, सोनम कुमारी, नाजिया खातून, आकांशा यादव, बबली कुमारी | फॉरवर्ड:- फेंसी खातून, रजिना मरांडी,
ख़ुशी कुमारी, बिजली कुमारी, रिशु कुमारी, कुमारी संजना भारती, निशु कुमारी, आरती कुमारी |
जूनियर पुरुष
गोलकीपर:- रतन कुमार, गोलु कुमार, प्रियांशु | डिफेंडर:- नन्द लाल शाह, रंजन कुमार, आकाश यादव, अमृत टुडू, कुमार प्रिंस पाण्डेय, अंकित कुमार | मिड-फील्डर:- अमन कुमार, रैकांत कुमार, शानू लामा, प्रिंस कुमार, रविश कुमार, रितिक कुमार | फॉरवर्ड:- विकाश यादव, आशीष रंजन, सन्नी कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिंह,
अतित कुमार, सुमित कुमार गोंड, आयुष राज, राजीव कुमार, अतुल आकाश रामेन्द्र, छोटू कुमार|