Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kaimur District Cricket League में हिरोज ने लगाई जीत की हैट्रिक

Kaimur District Cricket League में हिरोज ने लगाई जीत की हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग में सोमवार का मैच हीरोज क्रिकेट क्लब एवं रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें हिरोज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 86 रनो से हरा दिया।

सुबह टॉस जीतकर हिरोज ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए दोनो सलामी बैटर राहुल चौबे (57 रन, 51गेंद) और रिषभ राज (36 रन 48 गेंद)के बीच 96 रनो कि साझेदारी उसके बाद मध्यक्रम में जयंत सिंह के धुंआधार (67रन 29 गेंद) वसीम अली (30रन 34 गेंद) और सैफ के (30रन 28 गेंद) के बदौलत निर्धारित 35 ओवरों में 7विकेट खोकर 261 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया,रॉयल की ओर गेंदबाजी में सत्यम ने 3 पवन ने 2 और प्रियम व शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

262 रनो का लक्ष्य हासिल करने के लिये उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब पुरे 35 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 175 रन ही बना पाई जिसमें कप्तान अभिजीत ने (55रन 53 गेंद) प्रियम (30 रन 28) गेंद आर्यन (28 रन 35 गेंद) और दिलीप यादव (16 रन 19 गेंद) ने बनाये।

हिरोज के गेंदबाजों में आदित्य और सैफ ने 2-2 विकेट तथा वसीम अली व परवेज़ ने 1-1 विकेट हासिल किया हिरोज के जयंत को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुर्व राज्य अंडर-19 खिलाड़ी आकाश कुमार ने प्रदान किया।

मैच के अंपायर अभय कुमार’रिंकू’ और संजय यादव तथा स्कोरर सोनल दूबे व सौरव कुमार रहे।कल का मैच अजय क्रिकेट एकेडमी और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights