Thursday, March 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी Abhishek Memorial U-16 Cricket के फाइनल में

हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी Abhishek Memorial U-16 Cricket के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 नवंबर। हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी ने बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी को 9 रन से हरा कर अभिषेक मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी का फाइनल में मुकाबला बिहार क्रिकेट एकेडमी से होगा।

टॉस बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20.4 ओवर में 161 रन बनाये। अवि कुमार ने 35 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.2 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक राज ने 39 और मोहम्मद सलिक ने 33 रन बनाये। विजेता टीम के अभिषेक कुमार को राइज कोचिंग आईआईटी द्वारा प्रायोजित प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी : 20.4 ओवर में 161 रन, सौरभ कुमार 18, युवराज 11, नंदकिशोर 21, आयुष कुमार 27, आदित्य शर्मा 11,अवि कुमार 35, अतिरिक्त 24, प्रीतम राज 1/21, उत्सव कुमार 1/12,अकमल राजा 1/44, राजा कुमार 3/41, मोहम्मद सालिक 1/13

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 21.2 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट अभिषेक राज 39, प्रीतम राज 18, अकमल राज 13, मोहम्मद सालिक 33, अतिरिक्त 20, वैभव 1/32, अभिषेक कुमार 3/32, यशस्वी 2/29, सक्षम 2/19, अवि 1/16

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights