पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament 2022-23) के लीग चरण के मुकाबले सात जोन पर खत्म हो चुके हैं। एक जोन पर अभी मुकाबला चल रहा है।
जोन के लीग मुकाबलों पर अगर नजर दौड़ाएं तो सेंट्रल जोन को छोड़ बाकी सभी पांच जोन पर मेजबान टीम ही जोन चैंपियन बनी। एक जोन पर मेजबान जिला संघ की टीम उस जोन में नहीं खेल रही थी इसीलिए उसके चैंपियन बनने या न बनने का कोई सवाल ही नहीं।
सीमांचल जोन के मुकाबले पूर्णिया, सेंट्रल जोन के मुकाबले बेगूसराय, मिथिलांचल जोन के मुकाबले दरभंगा, पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले जहानाबाद, मगध जोन के मुकाबले गया, शाहाबाद जोन के मुकाबले कैमूर जिला संघ की मेजबानी में खेले गए। केवल बेगूसराय को छोड़ दें तो बाकी जोन की चैंपियन मेजबान जिला संघ की टीम ही बनी। वेस्टर्न जोन के मुकाबले वैशाली जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में जरूर खेले गए पर उसकी टीम उस जोन में नहीं खेल रही थी।
अब नजर डालिए जोन चैंपियन बनी टीम के आंकड़ों पर
सीमांचल जोन
सीमांचल जोन की मेजबान टीम पूर्णिया थी और वह ग्रुप चैंपियन बन कर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई चुकी है। इस जोन में पूर्णिया ने चारों लीग मुकाबले जीत कर कुल 8 अंक के सहारे ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह हैं पूर्णिया के रिकॉर्ड
किशनगंज को 6 विकेट से हराया
कटिहार को 34 रन से पराजित किया
अररिया को 150 रन से हराया
मधेपुरा को 93 रन से मात दी

मिथिलांचल जोन
मिथिलांचल जोन की मेजबान टीम दरभंगा थी। दरभंगा भी अपने चारों मुकाबलों में जीत हासिल कर 8 अंक के सहारे ग्रुप चैंपियन बना और अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया। यह है दरभंगा का रिकॉर्ड
शिवहर को 7 विकेट से हराया
मधुबनी को 120रन से मात दी
मुजफ्फरपुर को 6 विकेट से हराया
सीतामढ़ी को 67 रन से पराजित किया

सेंट्रल जोन
सेंट्रल जोन की मेजबान टीम बेगूसराय थी पर वह ग्रुप चैंपियन नहीं बन सका। इस ग्रुप का चैंपियन समस्तीपुर बना। बेगूसराय का सपना समस्तीपुर ने तोड़ा। इस जोन में समस्तीपुर 8 अंक के साथ ग्रुप टॉप रहा। बेगूसराय की टीम चार में से तीन मैच जीता। समस्तीपुर से उसे मात खानी पड़ी। समस्तीपुर का रिकॉर्ड
खगड़िया को 3 विकेट से हराया
बेगूसराय को सात विकेट से मात दी
सहरसा को 8 विकेट से हराया
सुपौल को 59 रन से मात दी

पाटिलपुत्र जोन
पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित की गई थी। जहानाबाद की टीम इस ग्रुप में अपने तीनों लीग मुकाबले जीत कर टॉप पर रही। जहानाबाद का रिकॉर्ड
पटना को चार विकेट से हराया
वैशाली को 4 विकेट से हराया
अरवल को पांच विकेट से मात दी

मगध जोन
मगध जोन के मुकाबले गया जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया। इस जोन में कुल चार टीमें थीं। गया की टीम ने अपने तीनों लीग मुकाबले जीत कर कुल 6 अंक हासिल किये और टॉप पर रही। गया का रिकॉर्ड
नवादा को नौ विकेट से हराया
नालंदा को 123 रन से मात दी
शेखपुरा को 9 विकेट से मात दी

शाहाबाद जोन
शाहाबाद जोन की मेजबान टीम कैमूर थी और वह जोन चैंपियन बनी। कैमूर ने 4 लीग मैच खेले और उसमें 6 अंक हासिल किये। इस जोन में भोजपुर की टीम भी चार मैच खेल कर 6 अंक हासिल की थी। भोजपुर को रोहतास के हाथों हार मिली थी जबकि कैमूर को भोजपुर के हाथों। दोनों टीमों के अंक बराबर थे पर रन रेट के आधार पर मेजबान टीम कैमूर जोन चैंपियन बन गई। कैमूर के रिकॉर्ड
औरंगाबाद को 3 विकेट से हराया
रोहतास को 113 रन से हराया
बक्सर को 7 विकेट से हराया
भोजपुर ने कैमूर को 7 विकेट से मात दी

वेस्टर्न जोन
वेस्टर्न जोन के मुकाबले हाजीपुर के रेलवे स्टेडियम में खेला गया। इस जोन के मुकाबले का मेजबान वैशाली जिला क्रिकेट संघ जरूर था पर उसकी टीम पाटलिपुत्र जोन में खेल रही थी। इस जोन का चैंपियन पूर्वी चंपारण की टीम बनी। पूर्वी चंपारण का रिकॉर्ड
पश्चिम चंपारण को 159 रन से हराया
सारण को 99 रन से हराया
गोपालगंज को चार विकेट से हराया
सीवान को पांच विकेट से हराया

अंगिका जोन
अंगिका जोन के मुकाबले भागलपुर में खेले जा रहे हैं। इस जोन में वर्तमान समय में लखीसराय अपने सभी लीग मैच खेल कर 6 अंकों के साथ टॉप पर चल रहा है। भागलपुर के अभी दो मैच बाकी हैं। उसके चार अंक हैं। इस तरह से भागलपुर का सफर जारी है यह संभव है कि वह अपने जोन का चैंपियन बने। ऐसे क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।
इन टीमों का खाता नहीं खुला
सेंट्रल जोन में सहरसा, मगध जोन में शेखपुरा, मिथिला जोन में मधुबनी, पाटलिपुत्र जोन में अरवल,शाहाबाद जोन में बक्सर, वेस्टर्न जोन में पश्चिम चंपारण का खाता भी नहीं खुला।






- बिहार की वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बंपर जीत

- पूर्वी चंपारण बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

- क्या फाइनल में अभिषेक शर्मा को बाहर करेगी टीम इंडिया?

- अक्षर पटेल ने कहा-ऐसा लगा जैसे गेंद मेरा पीछा कर रही थी

- टी20 विश्व कप : संजू सैमसन का लक्ष्य फाइनल मैच भी मैच जिताने का लक्ष्य
