सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में हेलेंस ने डीसीए को 17 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
जानकी स्टेडियम में चल रही इस लीग में हेलेंस के कप्तान सत्यम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रनो का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी डीसीए के कप्तान आदित्य कुमार की टीम 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन ही बना सकी। हेलेंस ने यह मुकाबला 17 रनो से जीत लिया।
आज के मैच का उद्घाटन भूतपूर्व खिलाड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेलेंस के यश उपाध्याय को प्रदान किया गया। जिन्होंने बल्ले से 53 रन नाबाद और 4 विकेट भी झटके।
इस अवसर पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद एवं कन्वेनर विवेक मिश्रा मौजूद थे। आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थे। पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैच का संचालन कराया गया।
- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
