गया। रोहित सिंह (चार विकेट) की शानदार बॉलिंग रंजन राज ( 96 रन, 82 गेंद, 17 चौका, 1छक्का) व मंगल महरौर (61 रन, 59 गेंद, 9 चौका, 1 छक्का) की बेहतरीन बैटिंग के दम पर गया ने नवादा को हरा कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन में अपना विजय अभियान जारी रखा। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर गया के रंजन राज ने 3 मैचों में अबतक 240 रन बना चुके हैं।
गया के गया कॉलेज खेल परिसर में खेले गए मैच में टॉस गया ने जीता और नवादा को बैटिंग का न्योता दिया। नवादा की टीम 42 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ मगध जोन में गया की टीम टॉप पर रही। यह मैच मगध जोन का अंतिम लीग मैच था। रोहित सिंह ने मगध जोन में पहली हैट्रिक सहित चार विकेट लिये। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के संजय सिंह चुन्नू, पुलस्कर सिंह, प्रियंकर कुमार, अशोक यादव, रजनीकांत, अमर सिंह, नवादा जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष आनंद और मगध जोन के पर्यवेक्षक केपी चौहान मौजूद थे। अंपायर की भूमिका में वैशाली के जितेंद्र कुमार राय और गोपालगंज के राजेश कुमार थे स्कोरर की भूमिका रजनीकांत और ऑनलाइन स्कोरर नंदलाल कुमार थे।



मैच का लेखा जोखा
नवादा की बैटिंग : 42 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट
रितिक राजेश 68 गेंद में 6 छक्का व 1 छक्का की मदद से 64 रन बनाये
दीपक कुमार ने 6 रन बनाये
अरसलान सईद ने 16,कुमार आशुतोष ने 13 रन की पारी खेली
सुमन सौरभ ने 14 गेंद में 12 रन की पारी खेली
विवेक रंजन ने 15 रन की पारी खेली
प्रमोद कुमार यादव ने 10 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने

गया की गेंदबाजी
निक्कू ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाये
गौरव कुमार ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये
रोहित सिंह ने 31 रन देकर 4 विकेट चटकाये
आशुतोष अमन ने 20 रन देकर 1 विकेट लिये
राजू पांडेय ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये
गया की बैटिंग : 23.2 ओवर में 1 विकेट पर 161 रन
मंगल महरौर ने 59 गेंद में 9 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 61 रन बनाये
रंजन राज ने 82 गेंद में 17 चौका व 1 छक्का की मदद से 96 रन की पारी खेली
नवादा की बॉलिंग
प्रमोद कुमार यादव ने 43 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर : रंजन राज
बेस्ट बॉलर : रोहित सिंह






- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर की आसान जीत

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराया

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में कैमूर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में छा गए अगस्त्या

- बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी में जमुई के सोनू का कहर

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का हरफनमौला प्रदर्शन
