भागलपुर। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी 2022-23 (अंगिका जोन) का उद्घाटन मैच लखीसराय और जमुई के बीच सोमवार को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। 50-50 ओवर वाले प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह एवं भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शंकर सहाय संयुक्त रूप से करेंगे। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ़ मामू ने बताया कि बीसीए के पिच क्यूरेटर देवीशंकर ने टर्फ विकेट और आउटफील्ड को तैयार कर दिया है। मैदान मैच के लिए तैयार है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर ( खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) निभाएंगे। मैच ऑब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ. इंद्रजीत कुमार होंगे। मौके पर संघ के सचिव डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. अर्जुन सिंह, मो. मेहताब मेहंदी, मो. हसन खान, धर्मजय, चंदन झा, जयंतो राज, हिमांशु, अमन, दीपेश, नीरज, आकाश, आनंद आदि मौजूद थे।






- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
