34 C
Patna
Friday, October 18, 2024

ऑनलाइन ट्रेनिंग में हसन कुमार ने बताये कबड्डी ने नये गुर

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा झारखंड के टेक्निकल ऑफिसियल और प्रशिक्षकों की ऑनलाइन प्रशिक्षण चौथा दिन भी जारी रहा। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच अर्जुन अवार्डी हसन कुमार ने झारखंड एवं अन्य राज्यों के कबड्डी कोच एवं शारीरिक शिक्षक और कई सीनियर खिलाड़ी को कबड्डी का गुर सिखाया। उन्होंने बताया कि किस तरह एक एडवांस कबड्डी खिलाड़ी को सप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाकर कबड्डी खिलाड़ी में स्ट्रैंथ, एंडोरेंस, फ्लैक्सिबिलिटी का विकास करे। उन्होंने बताया की किस तरह विद्यालय स्तरीय अंडर-16 बालक एवं बालिकाओं के अंदर कबड्डी तकनीक का विकास एवं उनके अंदर स्ट्रैंथ और फ्लैक्सिबिलिटी का विकास किया जा सकता है।

सोमवार को पांचवें दिन शाम 3:00 बजे से श्रीमती डॉ.सुनील दबास (पद्म श्री एवं द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित) तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से रूबरू होंगी। इस बात की जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव श्री विापिन कुमार सिंह ने द़ी। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर से झारखंड के तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को निखार आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights