Monday, March 10, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में खगड़िया के हर्षित आनंद का शतक

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में खगड़िया के हर्षित आनंद का शतक

खगड़िया 4 विकेट से जीता, सहरसा की लगातार दूसरी हार

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 4 मार्च। हर्षित आनंद (117 रन, 101 गेंद, 19 चौका, 2 छक्का) के शतक की मदद से खगड़िया ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में शानदार आगाज किया। खगड़िया ने सहरसा को 6 विकेट से हराया। सहरसा की यह लगातार दूसरी हार है। सहरसा की ओर से अनिकेत ने 92 और अंकित राज ने 72 रन की पारी खेली।

 

स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित इस मुकाबले में सहरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 276 रन बनाए। सहरसा की ओर से अनिकेत 93 रन, अंकित ने 72 रन बनाए।

 

खगड़िया की ओर से मो अहमद 2 विकेट और भरत ने 1 विकेट प्राप्त किया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 280 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। खगड़िया की ओर से  हर्षित आनंद ने 117 रन बनाए और राजा विशाल ने 31 रन बनाए। सहरसा की ओर से अभिषेक ने 2  और साहिल राज  ने 1 विकेट प्राप्त किया।

 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षित आनंद को खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज एवं कृष्णमोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

 

 

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 6 मार्च को अगला मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

 

 

संक्षिप्त स्कोर

सहरसा : 50 ओवर में 7 विकेट पर 276 रन, अंकित वर्मा 72, सूरज यादव 38, अनिकेत 92, प्रिंस कुमार 31,मोहम्मद जफर इमाम 11, अतिरिक्त 24, मोहम्मद मोज अहमद 2/57, भारत कुमार 1/29, विश्व प्रिय 1/63, सचिन तोमर 1/52

 

 

खगड़िया : 44.4 ओवर में 6 विकेट पर 280 रन,विश्वजीत गोपाला 20,भारत कुमार 31, हर्षित आनंद 117, केश्वर विशाल 35, सचिन तोमर नाबाद 27, विश्वप्रिय नाबाद 16, अतिरिक्त 17, मोहम्मद जफर इमाम 1/44, अंशु सिंह 1/42, साहिल राज 1/25, अमित कुमार 1/23, अभिषेक 2/67

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights