Tuesday, June 3, 2025
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games पुरुष हॉकी : दक्षिण कोरिया को हरा भारत फाइनल में

Hangzhou 2022 Asian Games पुरुष हॉकी : दक्षिण कोरिया को हरा भारत फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 04 अक्टूबर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई खेल 2023 Hangzhou 2022 Asian Games में पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है।

भारत ने बुधवार को जीत की लय बरक़रार रखते हुए आक्रमक अंदाज में पहले क्वार्टर में 3-0 गोल किए। मजबूत डिफेंस के साथ भारत ने कोरिया को गोल करने करने मौके नहीं दिया। खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद हार्दिक सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद मनदीप सिंह ने 11वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी समय में ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत को गोल के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहदास ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इस क्वार्टर में कोरिया ने दो गोल दागे। दोनों गोल मंजे जंग ने किए, जिसमें पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल था। पहले हाफ की समाप्ति तक मैच में भारत ने 4-2 से अपनी बढ़त को बनाए रखा।

भारत की ओर से हार्दिक सिंह (5वें मिनट), मनदीप सिंह (11वें मिनट), ललित उपाध्याय (15वें मिनट), अमित रोहतास (24वें मिनट) और अभिषेक (54वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, कोरिया की तरफ से मंजे जंग ने 17वें , 20वें ,42वें मिनट में गोल दागे।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने मजबूत डिफेंस दिखाया और गोल के कई मौके बनाए। लेकिन इस क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं दागा। कोरिया ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और मंजे ने कोरिया के लिए तीसरा गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया।

खेल में दक्षिण कोरिया ने चौथे क्वार्टर में अटैक करना जारी रखा। वहीं, भारत ने गोल करने की लगातार कोशिश की और 54वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए गोलकर स्कोर 5-3 कर दिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की। भारत अब अपना पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबला में शुक्रवार को चीन या जापान से खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights