31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

Hangzhou 2022 Asian Games कबड्डी : भारत की पुरुष और महिला टीम ने थाईलैंड को हराया

हांगझोउ, 4 अक्टूबर। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां दोनों वर्ग में थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

सात बार की चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए में थाईलैंड को 63-26 से हराया जबकि महिला टीम ने भी ग्रुप ए में 54-22 से जीत दर्ज की। जकार्ता में 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम की नजरें एक बार फिर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर हैं। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मध्यांतर तक 37-9 की बढ़त बनाई।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत में कुछ मिनटों में ही थाईलैंड की टीम को पहली बार ‘ऑल आउट’ कर दिया। भारत ने जल्द ही दूसरी बार भी थाईलैंड की टीम को ‘ऑल आउट’ किया।

थाईलैंड के प्रमोत साइसिंग अंतिम खिलाड़ी बचे थे और जब वे रेड के लिए गए तो भारतीय टीम ने तीसरी बार ‘ऑल आउट’ किया। भारत ने दूसरे हाफ में चौथी बार थाईलैंड को ‘ऑल आउट’ करके 53-17 की बढ़त बनाई।

थाईलैंड ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की लेकिन भारत ने यह हाफ 26-17 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 55-18 से हराया था।

पिछले खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय महिला टीम को भी थाईलैंड के खिलाफ अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। टीम ने पहले हाफ में 32-9 की बढ़त बनाई। थाईलैंड ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 अंक जुटाए लेकिन भारतीय टीम ने 22 अंक और जुटाकर आसान जीत दर्ज की। टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights