Saturday, February 28, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games गोल्फ अदिति ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत, पुरुष टीम हारी

Hangzhou 2022 Asian Games गोल्फ अदिति ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत, पुरुष टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 01 अक्टूबर। भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों Hangzhou 2022 Asian Games में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंडर पार के स्कोर के साथ व्यक्तिगत महिला गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया वहीं अनिर्बान लाहिरी और उनकी पुरुष टीम अपने मुकाबले हार गई।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों Hangzhou 2022 Asian Games में रविवार को हुए महिला गोल्फ व्यक्तिगत मुकाबले में अदिति अशोक ने अंतिम राउंड से पहले सात शॉट की बढ़त बना ली थी। हालांकि अदिति ने रविवार को चार बोगी और एक डबल बोगी लगाई, जिससे थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने दो शॉट की बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया की ह्युनजो ने छह स्थान की बढ़त बनाते हुए कांस्य पदक जीता।

प्रणवी उर्स चार अंडर पार के साथ 13वें स्थान पर रहीं, जबकि अवनि प्रशांत तीन ओवर पार के साथ संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर रहीं।

वहीं पुरुष गोल्फ मुकाबले में अनिर्बान लाहिरी और पुरुष टीम पदक जीतने में असफल रही। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिरी ने आज पांच स्थान की बढ़त हासिल की, लेकिन वह पुरुष गोल्फ व्यक्तिगत स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर रहे। उन्होंने चार राउंड के बाद 274, -14 पार का स्कोर हासिल किया।

खलिन जोशी (27वें स्थान), एसएसपी चौरसिया (29वें स्थान) और शुभंकर शर्मा (32वें स्थान) भी पदक की दौड़ से बाहर रहे। पुरुष टीम स्पर्धा में भारत 34 अंडर पार के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि थाईलैंड को रजत और हांगकांग को कांस्य पदक मिला। इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights