Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला सुपर लीग क्रिकेट में नन्हे क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

मधुबनी जिला सुपर लीग क्रिकेट में नन्हे क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

नन्हें क्रिकेट एकेडमी, रेड टीम को 31 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 14 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग का पहला मैच ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी के बीच खेला गया जिसमें नन्हें क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। 30-30 ओवरों के इस मैच में निर्णायक की भूमिका गोविंद राय और आकाश जी ने निभाई।

यह भी पढ़ें : बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

टॉस जीतकर नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। बल्लेबाजी में राधे कृष्णा ने 44 रन, अतुल हिमांशु ने 43 रन और शमशेर ने 15 रन का योगदान दिया। रेड टीम की ओर से कैबियूर और सारस्वत ने 2-2 विकेट, जबकि हसन, अभनीश, अकरम और अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित

लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड टीम लड़खड़ाई

162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी की टीम 25.2 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कैबियूर ने 31 रन, स्वस्तिक और हसन ने 17-17 रन तथा सारस्वत ने 15 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : बिहार स्कूल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन कमेटी घोषित

नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी की ओर से गेंदबाजी में अमरजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। राधे कृष्णा और माधव ने 2-2 विकेट तथा अश्वनी ने 1 विकेट हासिल किया।

अमरजीत बने मैन ऑफ द मैच

उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अमरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सुपर लीग का अगला मुकाबला 15 फरवरी यानी रविवार को झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर

नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी – 161 (29 ओवर)
राधे कृष्णा 44, अतुल हिमांशु 43
कैबियूर 2 विकेट, सारस्वत 2 विकेट

नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी – 130 (25.2 ओवर)
कैबियूर 31, स्वस्तिक 17, हसन 17
अमरजीत 4 विकेट, राधे कृष्णा 2 विकेट

परिणाम: नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी 31 रन से विजयी
मैन ऑफ द मैच: अमरजीत

इन्हें भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा
टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टॉम बैंटन की पारी से जीता इंग्लैंड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights