Thursday, March 12, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता

सारण को 6 विकेट से हराया, रिंकल तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

वैशाली, 12 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन Bihar Cricket Association के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मुकाबले में गोपालगंज ने सारण को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

मैच का सार

वैशाली स्थित जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सारण ने सभी विकेट खोकर 20.3 ओवर में 87 रन बनाये। जवाब में गोपालगंज की टीम 12.2 ओवर में चार विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

सारण की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सारण की टीम की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम 20.3 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। सारण की ओर से विश्वजीत कुमार ने 26 रन की पारी खेली, जबकि अनूप कुमार ने 21 रन और समीर श्रीवास्तव ने 13 रन का योगदान दिया।

गोपालगंज की ओर से गेंदबाजी में रिंकल तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और सारण की बल्लेबाजी को पूरी तरह झकझोर दिया। वहीं मेहदी अब्दुल्ला ने भी 3 विकेट लेकर अच्छा साथ दिया।

गोपालगंज की बैटिंग

88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और केवल 12.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आयुष्मान श्रीवास्तव ने 32 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा आर्यन राज ने 23 रन और आशीष सोनी ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

सारण की ओर से गेंदबाजी में अनूप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। अंततः गोपालगंज ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

सारण : 87 ऑल आउट (20.3 ओवर), विश्वजीत कुमार 26, अनूप कुमार 21, समीर श्रीवास्तव 13, रिंकल तिवारी 6/38, मेहदी अब्दुल्ला 3/15, सुजय शर्मा 1/5

गोपालगंज : 90/4 (12.2 ओवर), आयुष्मान श्रीवास्तव 32, आर्यन राज 23, आशीष सोनी नाबाद 12, अनूप कुमार 4/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights