Thursday, March 19, 2026
Home Slider स्पेन की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान & गोलकीपर कासीलास ने फुटबॉल से लिया संन्यास

स्पेन की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान & गोलकीपर कासीलास ने फुटबॉल से लिया संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। स्पेन की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और गोलकीपर इकेर कासीलास ने 39 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
रियाल मेड्रिड के दिग्गज फुटबॉलर कासीलास को पिछले साल ट्रेनिंग सत्र के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था और उन्होंने अप्रैल 2019 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धात्मक फुटबॉल नहीं खेला है।
2010 में स्पेन के साथ अपना पहला विश्व कप जीतने वाले कासीलास ने अपनी राष्ट्रीय टीम को 2008 और 2012 में यूरोपियन चैंपियनशिप जिताने में मदद की थी। रियाल मेड्रिड के साथ करीब 25 साल बिताने के बाद कासीलास ने क्लब को छोड़ दिया था।
कासीलास ने ट्विटर पर कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप यात्रा करते हैं और जो लोग आपके साथ हैं, न कि वह गंतव्य जो आपको ले जाता है। मुझे लगता है कि मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकता हूं, कि यह सही रास्ता और सपना जैसा गंतव्य है। धन्यवाद।

कासीलास ने स्पेन के लिए 167 मैच खेले हैं और वह स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने साथ ही रियल मैड्रिड के लिए 725 मैच खेले हैं और क्लब को पांच ला लीगा खिताब और तीन चैंपियंस लीग खिताब जीताने में मदद की है।
कासीलास ने फरवरी में कहा था कि उनकी इच्छा स्पेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights