कैमूर, 15 अक्टूबर। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, कैमूर (भभुआ) ने ट्रेनिंग कैंप के लिए 16 सदस्यीय राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-19 संभावित क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह जानकारी ओम प्रकाश, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, कैमूर ने दी। उन्होंने बताया कि कप्तान की घोषणा कैंप के दौरान की जायेगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सेलेक्शन ट्रायल जनजजीवन स्टेडियम, भभुआ के खेल मैदान में संपन्न हुआ था।


चयनित खिलाड़ियों की सूची में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
प्रतिभा साहनी (मधुबनी), नेहा यादव (विकेटकीपर, लखीसराय), प्राची सिंह (पटना), एकता राज (रोहतास), नित्या कुशवाहा (सीवान), आस्था पांडेय (पटना), खुशी कुमारी (पटना), साक्षी राज चौधरी (विकेटकीपर, पटना) अनुष्का सिंह (पटना), सौम्या अखौरी (पटना), सौभ्या कुमारी (गोपालगंज), वैष्णवी सिंह (पटना), जूली कुमारी (सीवान), सिद्धि कुमारी (पटना), काजल कुमारी (मधुबनी), गीतांजलि रानी (पटना)।

सुरक्षित खिलाड़ी
वैष्णवी चौधरी (कटिहार), स्वीटी कुमारी (गया), लक्की सिंह (औरंगाबाद)