Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में गया की शानदार शुरुआत

Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में गया की शानदार शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गौरव कुमार (4 विकेट) व निक्कू सिंह (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी व रंजन राज (75 रन), मंगल महरौर (42 रन) की बेहतरीन बैटिंग के दम में गया ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शेखपुरा पर नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की। गौरव कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। शेखपुरा की लगातार तीसरी हार है।

गया कॉलेज खेल परिसर में मगध जोन के अंतर्गत खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शेखपुरा ने जतीन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये। जवाब में गया की टीम 29.4 ओवर में 1 विकेट पर 147 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

शेखपुरा की बैटिंग : 144/10(41.2 ओवर)
अमित राज ने 29 गेंद में चार चौका की मदद से 25 रन बनाये
कुमार गौरव ने 39 गेंद में 1 चौका की मदद से 13 रन की पारी खेली
जतीन ने 96 गेंद में 7 चौका की मदद से 53 रन बनाये
कप्तान दीपक राजा ने 28 गेंद में 2 छक्का की मदद से 20 रन बनाये
नवाज खान ने 18 गेंद में 2 छक्का की मदद से 16 रन की पारी खेली

गया की बॉलिंग
निक्कू सिंह ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाये
गौरव कुमार ने 40 रन देकर 4 विकेट चटकाये
किशोर शिवम ने 22 रन देकर 1 विकेट लिये
आशुतोष अमन ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये
राजू पांडेय ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये
गया की बैटिंग 147/1 (29.4 ओवर)
मंगल महरौर ने 52 गेंद में 7 चौका की मदद से 42 रन बनाये
रंजन राज ने 85 गेंद में नौ चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 75 रन बनाये
कुश प्रताप ने 41 गेंद में दो चौका की मदद से 23 रन की पारी खेली
शेखपुरा की बॉलिंग
सूरज विजय ने 47 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : गौरव कुमार (‌गया)
बेस्ट बैटर : रंजन राज (गया)
बेस्ट बॉलर : गौरव कुमार (गया)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights