Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया यूथ क्रिकेट क्लब जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट के फाइनल में

गया यूथ क्रिकेट क्लब जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गया यूथ क्रिकेट क्लब ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हरा कर जेनिथ कॉमर्स कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में इसकी भिड़ंत जीएसी इलेवन से होगी।

शुक्रवार को क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाये। जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया।
विजेता टीम के राज कुमार (नाबाद 51 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कल्याणपुर (समस्तीपुर) के युवा समाजसेवी सतीश राय (मंटू) ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 125 रन, प्रवीण 47 रन, बिट्टू 36 रन, अतिरिक्त 27 रन, प्रत्यूष कुमार 1/19, हर्ष 1/25, रन आउट-2
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन, राज कुमार नाबाद 51 रन, अखिलेश 37 रन, अतिरिक्त 28 रन, रोहित 1/29

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights