Sunday, March 1, 2026
Home बिहारअन्य गौरी शंकर भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

गौरी शंकर भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

भारत-थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन सीरीज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 मार्च। महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा (पटना) में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत गौरी शंकर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 11 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाली भारत–थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के लिए भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गौरी शंकर को तीसरी बार भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है, जो उनके अनुभव और उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।

गौरतलब है कि गौरी शंकर ने हाल ही में 27 से 29 दिसंबर 2025 तक पटना में आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय मिक्स्ड डबल्स टीम के प्रशिक्षक के रूप में सफल भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 1 से 5 जनवरी तक नेपाल के काठमांडू, बीरगंज और बिराटनगर में आयोजित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भी उन्होंने भारतीय महिला टीम के प्रशिक्षक के रूप में सराहनीय योगदान दिया।

वर्तमान में गौरी शंकर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम 10 मार्च को कोलकाता से बैंकॉक (थाईलैंड) के लिए प्रस्थान करेगी। यह नियुक्ति न केवल गौरी शंकर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि बिहार और देश के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights