पटना, 6 अप्रैल। ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी के इंटरनल मैच में गौरव कुमार और विकेटकीपर बैटर रोहित का बल्ला जम कर बोला। गौरव ने 101 गेंद में 19 चौका की मदद से नाबाद 128 और रोहित ने 39 गेंद में 10 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली। गौरव एकादश ने 40 ओवर में 293 रन बनाये। रोहित ने विकेट के पीछे भी दो शिकार किये।
जवाब में विराज इलेवन की टीम 32.3 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। रिषभ ने 61, विराज ने 58 रन की पारी खेली। प्राची सिंह ने 48 रन देकर 3, सनय ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

