Sunday, March 15, 2026
Home बिहारफुटबॉल पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर प्रभाकर मिश्रा नहीं रहे, बिहार फुटबॉल जगत शोकाकुल

पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर प्रभाकर मिश्रा नहीं रहे, बिहार फुटबॉल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 80 के दशक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा का शुक्रवार की सुबह रांची में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए सचिव बिहार फुटबॉल संघ सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि श्री प्रभाकर मिश्रा पिछले कई वर्षों से प्रोस्टेट की बीमारी से जूझ रहे थे। प्रभाकर मिश्रा 1976 में इंडिया का प्रदेश करते हुए आगा खां गोल्ड कप खेलने ढाका गए थे। उन्होंने कई बार बिहार का भी प्रतिनिधि किया एवं बिहार के कप्तान भी रहे। कोलकाता मोहन ट्रांसपोर्टिंग खिदिरपुर एवं आर्यन क्लब जैसे प्रतिष्ठित क्लबों से भी खेले। मुंगेर बिहार में जन्मे श्री प्रभाकर मिश्रा के निधन पर आज पूरा बिहार खेल जगत शोकाकुल है। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आज मुजफ्फरपुर में मोइनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता में सीतामढ़ी और शिवहर के बीच खेले गए मैच के पूर्व 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। श्री मिश्रा के निधन पर बिहार फुटबॉल के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खिन्नी, चेयरमैन मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ असगर हुसैन, उपाध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ रविंद्र सिंह, सहायक सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रामईश्वर प्रसाद, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, बिहार फुटबॉल के कोच संतोष कुमार एवं बिहार फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारी वजिला संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ अपनी सांत्वना प्रदान की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights