Sunday, February 15, 2026
Home Slider Football : एमबापे और नेमार की हैट्रिक, पेरिस सेंट जर्मेन ने क्लेरमोंट को 6-1 से हराया

Football : एमबापे और नेमार की हैट्रिक, पेरिस सेंट जर्मेन ने क्लेरमोंट को 6-1 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। किलियान एमबापे और नेमार दोनों की हैट्रिक की बदौलत शीर्ष पर चल रही पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को फुटबॉल मैच में क्लेरमोंट को 6-1 से शिकस्त दी जिससे वह रिकॉर्ड बराबरी करने वाले 10वें फ्रेंच लीग खिताब के करीब पहुंच गया है।

पीएसजी ने अपनी बढ़त 15 अंक की कर ली है जिसमें सात राउंड और बचे हैं।

लियोनल मेस्सी की मदद से नेमार ने छठे मिनट में पहला गोल दागा। अर्जेंटीना स्टार ने फिर नेमार के क्रास पर एमबापे को पास दिया जिन्होंने गोलकीपर को छकाते हुए टीम के लिये दूसरा गोल कर दिया।

शनिवार को हुए एक अन्य मैच में रेनेस ने रेम्स पर 3-2 की जीत दर्ज की जिससे क्लब दूसरे स्थान पर पहुच गया है। रेनेस के लिये बेंजामिन बोरीगियॉड ने दो गोल दागे।

रियाल मैड्रिड जीता, एटलेटिको को मिली हार

बार्सिलोना। रियाल मैड्रिड ने गेटाफे पर 2-0 की जीत से स्पेनिश लीग में अपने ग्रुप में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया जबकि एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

रियाल मैड्रिड के लिये कासेमिरो ने 38वें मिनट में और लुकास वाजक्वेज ने 68वें मिनट में गोल किये।

मैड्रिड ने इस तरह दूसरे स्थान पर काबिज सेविला पर 12 अंक की बढ़त बना ली है जबकि बार्सिलोना उससे 15 अंक पीछे है।

रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन रियाल मैड्रिड मंगलवार को चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण में गत चैम्पियन चेल्सी की मेजबानी करेगी। पहले चरण के मैच में उसने 3-1 से जीत दर्ज कर बढ़त बनायी हुई है।

रोनाल्डो ने एवर्टन से मिली हार के बाद गुस्सा दिखाने के लिये माफी मांगी

मैनचेस्टर। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग में एवर्टन से मैनचेस्टर यूनाईटेड को मिली 0-1 की हार के बाद दिखायी नाराजगी के लिये माफी मांगी है।

सोशल मीडिया पर साझा किये गये फुटेज के अनुसार रोनाल्डो जब शनिवार को गुडिसन पार्क से निकल रहे थे तो उन्होंने एक समर्थन के हाथ से फोन लेकर फेंक दिया।

इस्ंटाग्राम पर एक पोस्ट में रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं अपने गुस्से के लिये माफी मांगना चाहता हूं और अगर संभव हो तो मैं इस समर्थक को निष्पक्ष खेल और खेल भावना के अंतर्गत ओल्ड ट्रैफर्ड पर एक मैच देखने के लिये आमंत्रित करना चाहूंगा। ’’

उन्होंने कहा कि, ‘‘हम जिस तरह के मुश्किल पल का सामना कर रहे हैं, ऐसे में भावनाओं से निपटना कभी आसान नहीं होता। ’’

रोनाल्डो ने कहा, ‘‘फिर भी, हमें हमेशा सम्मानजनक, संयमित और युवाओं के लिये उदाहरण पेश करने वाला होना चाहिए जो इस खूबसूरत खेल को पसंद करते हैं। ’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights