26
रांची। हरियाणा के फतेहाबाद में चल रहे 19वी जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक जीते। झारखंड की शीतल कुमारी एवं संजना कुमारी ने ताऊलू स्पर्धा में क्रमश: कांस्य व रजत पदक जीता। वही दूसरी ओर सानसाउ में जितेंद्र कुमार, मनोरमा कुमारी,अदनान खान ने कांस्य पदक जीता। अभी तक झारखंड को कुल नौ पदक हासिल हुए है। झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर झारखंड वुशु संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।