Sunday, August 3, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World Cup 2022 : कैमरून ने सर्बिया को ड्रॉ पर रोका

FIFA World Cup 2022 : कैमरून ने सर्बिया को ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment
FIFA World Cup 2022

कैमरून ने विन्सेंट अबूबकर (एक गोल, एक असिस्ट) की बदौलत सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के रोमांचक ग्रुप-जी मुकाबले में सर्बिया को 3-3 के ड्रॉ पर रोक दिया।

FIFA World Cup 2022 इन सबों ने दागे गोल

कैमरून के लिए जीन चार्ल्स कैस्टेलेटो (29वां), अबूबकर (63वां) और एरिक मैक्सिम चौपो-मोटिंग (66वां मिनट) ने गोल किये। स्ट्राहिन्जा पावलोविच (45+1वां), सर्गेज मिलिनकोविच (45+3) और एलेक्सैंडर मिट्रोविच (53वां मिनट) ने सर्बिया के गोल जमाये।

FIFA World Cup 2022 पहला गोल कैमरून की ओर से

कैमरून ने रोमांचक मुकाबले के 29वें मिनट में पहला गोल जमाकर सर्बिया को शांत रखा था। कैमरून 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे हाफ में जाने वाली थी लेकिन पावलोविच और मिलिनकोविच ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में गोल करके मैच का रुख पलट दिया।

FIFA World Cup 2022 सर्बिया ने ली 3-1 की बढ़त

दूसरे हाफ के सातवें मिनट में मिट्रोविच ने भी गोल किया और सर्बिया की बढ़त 3-1 हो गयी। पहले मैच में स्विट्जरलैंड से हारने के बाद कैमरून एक और हार की ओर अग्रसर थी लेकिन अबूबकर उनके लिये संकटमोचक बनकर आये।

अबूबकर ने पहले 63वें मिनट में कैमरून का दूसरा गोल किया। इसके बाद चौपो-मोटिंग ने सर्बियाई बॉक्स के अंदर अबूबकर के असिस्ट की मदद से गोल करके स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

FIFA World Cup 2022 अबूबकर ने यह कारनामा कर इतिहास रचा

मैच के 89वें मिनट में मिट्रोविच ने कैमरून के खेमे में पहुंचकर गोल करना चाहा लेकिन वह गोलकीपर को पार नहीं कर सके। अबूबकर दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के रूप में फील्ड पर आये थे लेकिन उनके योगदान ने कैमरून को फीफा विश्व कप में बरकरार रखा है। वह एक विश्व कप मैच में गोल और असिस्ट दोनों करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी भी बन गये हैं। कैमरून का आखिरी ग्रुप-जी मुकाबला शनिवार को ब्राज़ील से होगा, जबकि सर्बिया को इसी दिन स्विट्ज़रलैंड का सामना करना है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights