पटना, 12 मार्च। बिहार तलवारबाजी खेल जगत के लिए बड़ी खुशी की खबर है। बिहार के छह खिलाड़ियों का विशेष ट्रेनिंग के नेशनल सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस भेजा जा रहा है। यह जानकारी बिहार तलवारबाजी संघ की अध्यक्षा सुष्मिता रत्न ने दी।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बिहार में तलवारबाजी के विकास के लिए यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जिन छह खिलाड़ियों का चयन किया है उनमें चार फाउल और दो सेब्रे के है। फाउल स्पर्धा में विक्रम राज, युवराज, मनीष कुमार और सुमन कुमारी और सेब्रे में राजेश कुमार और सत्यम कुमार का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में तलवारबाजी में केशर राज, आकाश राज समेत कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
साथ ही बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के इस प्रयास के लिए बिहार तलवारबाजी संघ के पूर्व सचिव रामाशंकर प्रसाद, बिहार तलवारबाजी संघ की अध्यक्षा सुष्मिता रत्न, बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव समेत पूरे तलवारबाजी संघ परिवार ने बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण और खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार को धन्यवाद दिया है।