Monday, February 23, 2026
Home Uncategorized अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग का खिताब एफसीए को

अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग का खिताब एफसीए को

डीसीए को 5 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 14 दिसंबर। स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग का खिताब एफसीए ने जीता। फाइनल में मैच में एफसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर एफसीए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए की टीम 19.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। डीसीए की ओर से राहुल सिद्धार्थ (34 रन), शादमान (27 रन) और आनंद कुमार (30 रन) ने योगदान दिया।

एफसीए की गेंदबाजी में निलाक्ष बिसाई ने 3.5 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट, रौनक कुमार ने 7 रन देकर 2 विकेट और मोहित राज ने 16 रन देकर 1 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एफसीए ने 29 ओवर में 108/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी में रौनक कुमार ने 44 गेंदों पर 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। कृष्णा ने 48 गेंदों पर नाबाद 19 रन, जबकि मोहित राज ने नाबाद 11 रन बनाए। डीसीए की ओर से में यक्षेंद्र (2 विकेट), शादमान (1 विकेट) और आसिफ (1 विकेट) सफल रहे। मैन ऑफ द मैच रौनक कुमार (एफसीए) रहे। मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनामी शंकर थे। स्कोरर की भूमिका में अंकित कुमार थे।

इस अवसर पर मैच में उपस्थित जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) (अध्यक्ष ),राजेंद्र प्रसाद यादव (सचिव), सत्येन शरण, चांद आज़मी, ओम प्रकाश जयसवाल, जकीउल होदा , मोहतसिम जुबेरी, अश्वनी, उज्ज्वल, सरवन,अमित सेनगुप्ता , शादाब , एवं ग्राउंड्समैन राजेश मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights