पटना। बिहार रणजी खिलाड़ी केशव कुमार के पिता जय कुमार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार राजधानी के गुलबीघाट पर किया गया है। केशव कुमार मूलरूप से नालंदा के रहने वाले हैं। स्व. जय कुमार सिंह अपने पीछे अपने दो पुत्रों समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जय कुमार सिंह के निधन पर वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के कोच संतोष कुमार, पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा, रणजी प्लेयर समर कादरी, रजनीश कुमार, सचिन यादव, बाबुल कुमार, अंकित सिनह, विश्वविद्यालय क्रिकेटर दीपक कुमार, बीसीए ट्रेनर गोपाल कुमार, विशाल कुमार समेत कई क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है। खेलढबा.कॉम इस दुख की घड़ी में ईश्वर से यही कामना करता है कि उनके परिवार को इस विपत्ति को सहने की शक्ति प्रदान करे।
13
previous post