बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंशुल क्रिकेट ग्राउंड के एक मैत्री मैच अंशुल कोचिंग टीम और अंशुल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अंशुल कोचिंग टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खो कर 265 रन बनाए। जीशान वसी ने 59 गेंद पर 8 चौके और 9 बेहतरीन छक्के की मदद से तूफानी 106 रन की पारी खेली। अमित ने 33 गेंदों में 37 रन की पारी खेली जिसमे 2 चौका और 3 छक्का शामिल है।
वही अंशुल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से राधे ने 5 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके और अरुण ने 7 ओवर में 54 रन दे कर 2 विकेट लिए।
अंशुल क्रिकेट अकादमी की तरफ से हर्ष राज ने 36 गेंद में 46 रन बनाये। सुधांशु ने 30 बॉल में 33 रन की पारी खेली। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 210 रन पर ही सिमट गई।



