Wednesday, March 18, 2026
Home Slider euro cup Football : स्पेन सेमीफाइनल में, पेनाल्टी से फैसला, लड़ कर हारा स्विट्जरलैंड

euro cup Football : स्पेन सेमीफाइनल में, पेनाल्टी से फैसला, लड़ कर हारा स्विट्जरलैंड

by Khel Dhaba
0 comment

यूरो कप फुटबॉल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा कर यूरो कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक खेल 1-1 की बराबरी पर था। अतिरिक्त समय में कोई गोल नहीं हुए। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें स्पेन ने 3-1 से मैच जीत लिया।

इससे पहले डेनिस जकारिया ने आठवें मिनट में आत्मघाती गोल कर स्पेन को बढ़त दे दी, लेकिन शेरडन शाकिरी ने 68वें मिनट में स्विस टीम के लिए बराबरी का गोल किया। इसके बाद दोनों टीम गोल के लिए तरस गई। लेकिन स्विट्जरलैंड के रेमो फ्र्यूलर को 77वें मिनट में रेफरी ने रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर भेज दिया।

पहले हाफ के खेल में स्पेन ने स्विट्जरलैंड पर 1-0 की बढ़त ले ली है। पहले हाफ में स्पेन का पूरा दबदबा रहा। 71 प्रतिशत समय तक गेंद पर कब्जा स्पेन का रहा। मात्र 29 प्रतिशत समय तक स्विट्जरलैंड गेंद पर पकड़ बना सका। पहले हाफ में स्पेन के खिलाड़ियों ने चार शॉट गोलपोस्ट में जिसमें से एक में गोल हुआ। इतने ही शॉट स्विट्जरलैंड ने भी दागे पर सारे निशाने से बाहर। पहले हाल स्विटजरलैंड को चार कार्नर मिले जबकि स्पेन को तीन कार्नर मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights