गया। मगध विश्वविद्यालय की टीम ने कटक में चल रहे ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी को हरा कर जीत की हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ मगध विश्वविद्यालय ने प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मगध यूनिवर्सिटी के गेंदबाजो के आन्धी मे फकीर मोहन यूनिवर्सिटी की टीम उडा टॉस मगध यूनिवर्सिटी के कप्तान राजू पांडेय ने जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। कप्तान राजू पांडेय के निर्णय को मगध यूनिवर्सिटी के गेंदबाजो ने सही साबित किया और फकीर मोहन यूनिवर्सिटी की टीम को 64 रन पर ऑल आउट कर दिया। सन्नी ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, प्रवीण प्रकाश ने 5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, राजू पांडेय ने 4 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट और अभिनंदन कुमार ने 5 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिये।
निर्धारित 65 रनों का लक्ष्य 1 विकेट के नुक्सान पर पूरा कर लिया और मैच 9 विकेट से जीत लिया। शोएब खान ने सर्वाधिक नाबाद 41 रन और कुश प्रताप ने नाबाद 9 रन बनाये।
इस जीत पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह चुन्नू, सचिव पुलस्कर सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा, एस नियाजउद्दीन शैलेश विद्यार्थी, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार चीकू, असद शाहीन, अमित सिंह, प्रियंकर कुमार, अशोक यादव, टीम मैनेजर अंजनी कुमार, विश्वजीत कुमार आदि ने बधाई दी है।