Home झारखंड East Zone Sub Junior Hockey : ओडिशा और झारखंड के बीच खिताबी भिड़ंत

East Zone Sub Junior Hockey : ओडिशा और झारखंड के बीच खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 29 सितंबर। यहां खेली जा रही पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप East Zone Sub Junior Hockey 2023 का फाइनल शनिवार को ओडिशा और झारखंड के बीच खेला जायेगा।

सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद हॉकी झारखंड 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कल सुबह दस बजे दोनो टीमें खिताबी मुकाबले के लिये आमने सामने होंगी। मणिपुर हॉकी और हॉकी बिहार ने क्रमशः 10 और 6 अंकों के साथ तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा 15 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा जबकि हॉकी झारखंड 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अब दोनों टीमें शनिवार को 11:45 बजे फाइनल में आमने-सामने होंगी। मणिपुर हॉकी और हॉकी बिहार क्रमशः 9 और 6 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

दिन का पहला मैच सब जूनियर महिला वर्ग के पूल ए में मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ जबकि दूसरे मैच में सब जूनियर महिला वर्ग के पूल ए में हॉकी बिहार ने असम हॉकी को 11-0 से हराया।

सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में दिन के तीसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी बंगाल को 12-0 से हराया। चौथे मैच में सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में हॉकी बिहार ने असम हॉकी को 3-0 से हराया। दिन के आखिरी मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने सब जूनियर पुरुष वर्ग के पूल ए में हॉकी झारखंड को 5-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights