31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

East Zone Junior Hockey : पुरुष वर्ग में झारखंड ने असम पर दागे दर्जन भर गोल

रांची, 15 जुलाई। कोलकाता में चल रही 2nd हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैचों में झारखंड ने अपना विजय अभियान दोनों वर्गों में जारी रखा। पुरुष वर्ग में झारखंड ने असम को 13-1 जबकि महिला वर्ग में झारखंड ने बंगाल को 4-1 से हराया। पुरुष वर्ग की अंक तालिका में झारखंड टॉप पर है जबकि महिला वर्ग में वह दूसरे नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें : East Zone Junior Hockey : पुरुष वर्ग में बिहार जीता, महिलाएं हारीं

पुरुष वर्ग में असम के खिलाफ खेले गए मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। इस मैच में झारखंड की ओर से फगुआ होरो (7वें मिनट, 30वें मिनट,46वें मिनट) ने 3, जोलेन टोपनो ने (13वें, 17वें, 26वें, 48वें, 59वें) ने 5, भेंगरा ग्लेडशान (14वें मिनट) ने 1, आशीष डुंगडुंग (24वें मिनट) ने 1,संदीप ड्रोडरे (39वें मिनट)) ने 1,रोशन एक्का (43वें मिनट) ने 1, जोसफ ड्रोडरे (55वें मिनट) ने 1 गोल दागे। असम की ओर से 45वें मिनट में रिंकू वर्मन ने गोल किया।

बंगाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले क्वार्टर में 1, तीसरे क्वार्टर में 1 जबकि चौथे क्वार्टर में 2 गोल झारखंड की ओर से किये गए। खेल के चौथे मिनट में बारवा पूर्णिमा ने गोल कर झारखंड को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट यानी 17वें मिनट में बंगाल की शांति होरो ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के समय झारखंड की रोशनी ने गोल कर 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 49वें मिनट में पिंकी कुमारी और 51वें मिनट में मुंडू सुकरमणि ने गोल कर झारखंड को 4-1 से जीत दिला दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights