Wednesday, March 11, 2026
Home Slider Sports ऑथिरिटी ऑफ इंडिया व वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित ई पाठशाला जारी

Sports ऑथिरिटी ऑफ इंडिया व वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित ई पाठशाला जारी

by Khel Dhaba
0 comment
धनबाद के क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता वुशू लीग 2025 की तैयारी।

रांची। स्पोट्र्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया एवं वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित ई पाठशाला अपने दूसरे महीने में भी जारी रही। इस पाठशाला में पूरे भारत के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। ग्रास रुट लेवल पर खिलाड़ियों के लिए आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में वुशू इंडिया एवं स्पोट्र्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के बेहतरीन कोचेस के साथ-साथ इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस ई पाठशाला में भाग ले रहे है।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशू एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इस पाठशाला में भाग लेकर खिलाड़ी अपने आप मे एक नई ऊर्जा का संचार महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस काल मे जब सारे स्टेडियम बंद है और खिलाड़ियों के लिए मैदान पर आना सम्भव नही है ई पाठशाला एक वरदान की तरह है।

इस ई पाठशाला में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी के साथ साथ कोच भी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ झारखंड वुशू एसोसिएशन के द्वारा भी ऑनलाइन कोचिंग की जा रही है जिनमे खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही ऑनलाइन टेक्निकल ट्रेनिंग की शुरुआत करने जा रहे है जिसमे विभिन्न जिलों के तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights