नवगछिया। करण क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार से नवगछिया क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है। गुरुवार को लीग में खेलने वाली चार टीमों के ड्रेस की लांचिंग करण क्रिकेट क्लब के निदेशक निखिल राज और गुंजन ट्रेडर्स के मालिक गुंजन सिंह ने किया। इस मौके पर सभी टीमों के कप्तान और खिलाड़ी मौजूद थे। मैच का आयोजन कचहरी ग्राउंड पर किया जायेगा। मुकाबले कल से शुरू होंगे। उद्घाटन के मौके पर गुंजन ट्रेडस के मालिक गुंजन सिंह मौजूद रहेंगे।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।