Sunday, February 15, 2026
Home Slider दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता शहर के गुरगांई बुढ़ीबागी मैदान ओरमांझी में शुरू हुई।

युवा पावर फुटबॉल क्लब गुरगांई की देखरेख में तीन दिवसीय मैच का उद्घाटन मैच न्यू स्टूडेंट फुटबॉल क्लब वनलोटवा बनाम मुन्ना ब्रदर्स बूटी के बीच खेला गया। जिसमें मुन्ना ब्रदर्स बुटी की टीम 1-0 से विजयी हुई। मैच के पूर्व मुख्य अतिथि राम टहल चौधरी पूर्व रांची सांसद, उद्घाटनकर्त्ता अनुपमा देवी प्रमुख ओरमांझी एवं अर्चित आनंद मुख्य सलाहकार शिव शिष्य परिवार संयुक्त रुप से मैच का उद्घाटन फीता काटकर किये। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किए राजा स्पोर्टिंग क्लब बरियातू एवं मुन्ना ब्रदर फुटबॉल क्लब बुटी।

मौके पर सुनील कुमार, रामेश्वरी कुमार साहू पंसस जयडीहा, प्रवेश भोगता ग्राम प्रधान, सीताराम मुंडा, सेवाराम महतो, राम रामप्रसाद वेदिया, रामदयाल गंझू, आनंद महतो, विनोद बेदिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलांबर सिंह, सचिव विनोद कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दीपक नायक, उपाध्यक्ष सनी सिंह, उपसचिव जीवनलाल मुंडा, उपकोषाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह एवं प्रदीप मुंडा, दिलीप मुंडा, नितेश मुंडा, टार्जन सिंह, नितेश पाहन एवं सभी सदस्यों मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights