Monday, August 4, 2025
Home Slider धौनी ने लगाई घोड़े से रेस, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

धौनी ने लगाई घोड़े से रेस, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धौनी ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। आईपीएल मैच के सस्पेंड होने के बाद से माही रांची में अपने फार्महाउस में ही खुद को फिट रखने के तमाम कोशिश कर रहे हैं। एमएस धौनी परिवार के साथ अपने पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम एक्सपेंड कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धौनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक दिल्चस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धौनी सफेद रंग के घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं। माही अपने फार्महाउस में हॉर्स के साथ रेस लगाते दिख रहे हैं । साक्षी धौनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा, स्ट्रॉन्गर फास्टर।

Euro Cup 2020 : ये ग्लैमरस महिलाएं कर रहीं हैं अपने सुपरस्टार Footballer partners का समर्थन

धौनी की पसंद अपने साथी क्रिकेटरों से अलग है, धौनी को बाइक राइडिंग का भी शौक है। उनके पास दुनिया की तमाम महंगी बाइक का कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास कई सारी डिफरेंट टाइप की फोर व्हीलर गाड़ियां भी हैं। उनका गाड़ियों का कलेक्शन शानदार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights